Big NewsDehradun News

राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति ने उत्तराखंडवासियों को दी बधाई, शहीदों को किया नमन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना की बधाई दी।

राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

राजधानी दून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आज महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को उन्होंने नमन किया। 

आज ही के दिन पूरा हुआ था उत्तराखंड के निवासियों का सपना

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज ही के दिन पनी अलग पहचान स्थापित करने और अपने विकास का रास्ता तय करने का उत्तराखंड के निवासियों का सपना पूरा हुआ था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में शामिल होकर भारत-माता की रक्षा करने में यहां के युवा गर्व की अनुभूति करते हैं।

राष्ट्र की रक्षा के प्रति उत्साह का यह भाव सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है। हमारी थल सेना के दो रेजीमेंट, कुमाऊं रेजीमेंट और गढ़वाल रेजीमेंट का नाम उत्तराखंड के क्षेत्रों के आधार पर रखा गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें