Big NewsPauri Garhwal News
राष्ट्रपति मुर्मू ने की गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत, CM DHAMI भी मौजूद

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले बद्रीनाथ धाम पहुंची। जिसके बाद वो गढ़वाल विवि के दीक्षांत में पहुंची।
राष्ट्रपति मुर्मू ने की गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद श्रीनगर पहुंची। जहां उन्होंने गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद रहे।

विवि परिसर छावनी में तब्दील
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान विवि के चौरास परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में गोल्ड मेडलिस्टों को सम्मानित किया।
