Big NewsUttarakhand Chamoli News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बद्रीनाथ के दर्शन, सीएम धामी भी रहे मौजूद, देखें तस्वीरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वो बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ सीएम धामी भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बद्रीनाथ के दर्शन
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बद्रीनाथ पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

श्रीनगर गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
बता दें कि बद्रीनाथ दर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यायल के लिए रवाना होंगी। जहां पर वो दीक्षांत समारोह मेंमुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

यहां महामहिम को पहाड़ी खाना परेसा जाएगा। उन्हें झंगोरे की खीर के साथ ही मंडुए की रोटी, राई, पालक, मेथी से बनी कफली, पहाड़ी चटनी और पहाड़ी ककड़ी का रायता भी परोसा जाएगा।
