Big NewsUdham Singh Nagar News

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत

रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर बद्रीनाथ-केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे पर पिकअप से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पिकअप से टकराने के कारण कार के उड़े परखच्चे

उधम सिंह नगर में रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर श्रद्धालुओं की कार एक पिकअप से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ-केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पिकअप से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

दो लोगों की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे। चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर बल्ली ढाबे से आगे परमानंदपुर के पास ये हादसा हुआ। टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में कार सवार राघवेंद्र चौबे निवासी वसारतपुर थाना शाहपुर उत्तर प्रदेश और सरोज देवी पत्नी प्रेम पांडे) निवासी ग्राम आमघाट थाना चरियारपुर जिला देवरिया की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र करीब 40 से 42 के बीच होगी।

हादसे के बाद हाइवे पर लग गई वाहनों की कतार

रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर हादसे के बाद से वाहनों की कतार लग गई। जिस कारण यहां पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात को सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें