Big NewsDehradun News

DAV कॉलेज में आर्यन संगठन के सिद्धार्थ ने मारी बाजी, समर्थकों में खुशी की लहर

राजधानी देहरादून के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर आर्यन संगठन के सिद्धार्थ ने बाजी मारी है।

आर्यन संगठन के सिद्धार्थ ने मारी बाजी

डीएवी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर आर्यन संगठन के सिद्धार्थ ने जीत हासिल की है। वहीं एबीवीपी के सुमित ने महासचिव, कोषाध्यक्ष पर जागृति गुसांई और चंद्रशेखर ने सह सचिव पद पर कब्जा किया है।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप के अनुज शाह ने बाजी मारी है। विवि प्रतिनिधि पद पर शालिनी भंडारी ने भी जीत दर्ज कराई है। बता दें 14 साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तिलिस्म टूटा है।

सिद्धार्थ के समर्थकों में खुशी की लहर

एनएसयूआई से बागी होकर आर्यन के बैनर तले अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीत हासिल का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं एबीवीपी के यशवंत को 1313 और एनएसयूआई के राहुल जग्गी को 375 वोटो से हराया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें