Dehradun NewsHighlight

कोविड कर्मचारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सीएम धामी को लिखा खुला पत्र

कोविड कर्मचारी सेवा विस्तार की मांग को लेकर पिछले कई महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कोविड कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुला पत्र लिखा है।

कोविड कर्मचारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि कोविड के दौरान सरकार के आदेशानुसार कोविड वारियर्स ने अपने जान की परवाह किए बिना सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दी थी। जब देश इस महामारी से बाहर आया तो राज्यपाल ने अपने अभिभाषण मे उत्तराखंड में कार्यरत कोविड कर्मचारियों की सराहना की थी। लेकिन उसके दो दिन बाद ही कोविड कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी थी।

सीएम धामी को लिखा खुला पत्र

कोविड कर्मचारी पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि कर्मचारियों की सुध लेने नहीं पंहुचा। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की मानसिक स्थिति भी अस्थिर हो चुकी है। उनकी रोजी रोटी का मात्र एक सहारा था वो भी उनसे छीन लिया गया है।

सीएम से की रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग

दसौनी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रावण दहन और धीरेंद्र शास्त्री के दरबार के लिए तो परेड ग्राउंड दिया जा सकता है। लेकिन प्रदेश के जो युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गरिमा दसौनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कोविड कर्मचारियों को जल्द से जल्द रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें