फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, पुलिस ने किया केस दर्ज

राजपुर रोड पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर टीम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया। मामले को लेकर कर अधीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला
जानकारी के अनुसार कर अधीक्षक (भूमि) राहुल कैंथोला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि नगर निगम कर एवं राजस्व निरीक्षक ने फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण की एक रिपोर्ट तैयार की थी। शनिवार को नगर निगम कि टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया।
पुलिस ने किया केस दर्ज
हमले में कर्मचारी विष्णु कुमार घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कर अधीक्षक की तहरीर के आधाक पर दिनेश गुप्ता और अंजलि गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके पर वीडियोग्राफी भी हो रही थी। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।