क्या आप खाएंगे बिस्किट वाले आलू पकौड़े, वीडियो हो रहा वायरल, देखें यहां

आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो वायरल हो रही है। कई वीडियो में लोग खाने पीने के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। कोई गोलगप्पे से शेक बना देता है तो कोई कोई अतरंगी चाय। एक ऐसा ही खाने का वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हैरान हैं और भड़क उठे हैं।
बिस्किट वाले आलू पकौड़े
दरअसल इस वीडियो में एक महिला आलू पकौड़े बनाती नजर आ रही है। लेकिन इन पकौड़े में एक अजीबोगरीब एक्सपेरीमेंट दिख रहा है। वह बिस्किट वाले पकौड़े बनाती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने पहले आलू को उबाल कर उसे मैश किया और उसके बाद उसे कढ़ाई में अच्छे से फ्राई करके मसाला बना लिया। फिर उसने बिस्किट के कई सारे पैकेट फाड़े और दो-दो बिस्किट के बीच में आलू का मसाला भरकर बेसन के घोल में डुबाकर पकौड़े तलने शुरू कर दिए। देखने में तो ये बिस्किट पकौड़े आलू पकौड़ों की तरह ही लग रहे थे, लेकिन खाने में कैसे होंगे, ये तो वो महिला ही बता सकती है, पर ये अजीबोगरीब पकौड़े सोशल मीडिया पर वायरल खूब हो रहे हैं
इस अकाउंट में किया शेयर
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर @Shayarcasm नाम की आईडी से शेयर किया गया है। 58 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 20 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.