Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड पहुंची डिंपल यादव, बद्री-केदार के किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव रविवार को उत्तराखंड पहुंची। रविवार को उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए। सोमवार सुबह उन्होंने बद्रीधाम में भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।

डिंपल यादव ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन

डिंपल यादव रविवार को उत्तराखंड पहुंची। रविवार को केदारनाथ पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। डिंपल यादव ने कहा कि बाबा केदारनाथ सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं शांति लाएं। जिसके बाद वो बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई।

भगवान बद्रीविशाल का लिया आशीर्वाद

सोमवार को मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वो धाम में आरती में भी शामिल हुई। बता दें कि डिपंल यादव कुछ दिन पहले ही अपने परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ उनके पति उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें