Dehradun NewsHighlight

स्कूटी सवार युवती की ट्रक से टक्कर, एक की मौत अन्य घायल

देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। सहेली के साथ स्कूटी से जा रही युवती की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।

स्कूटी सवार युवती हुई हादसे का शिकार

हादसा ईसी रोड के पास का है। बता दें ईसी रोड पर इनदिनों स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। जिस वजह से सड़क को वन वे किया हुआ था। सर्वे चौक से आराघर जाने वाली लेन पर ही आवाजाही हो रही थी। जानकारी के अनुसार सपना पुत्री लक्ष्मण सिंह निवासी ओल्ड सर्वे रोड अपनी सहेली हेमा के साथ स्कूटी से जा रही थी।

ट्रक और स्कूटी की टक्कर में युवती की मौत

सामने से आ रहे एक ट्रक से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में सपना ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। जबकि हेमा को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सपना को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जांच जारी

जानकारी के अनुसार एसएचओ ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परीजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल पर जाकर पता चला कि सपना ट्रक के टायर के नीचे नहीं आई बल्कि उसका उसका सिर ट्रक के बंपर में टकराया। यदि ट्रक से सीधे उनकी टक्कर होती तो स्कूटी भी क्षतिग्रस्त होती। लेकिन स्कूटी पर ऐसे कोई निशान नहीं थे। हालांकि घटना की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें