National

आज से देश में आटा मिलेगा सस्ता, जानें कितने हुए रेट

आज से केंद्र सरकार त्योहारी सीजन को देखते हुए सस्ती दर पर भारत ब्रांड आटा बेचेगी। आटे की कीमत 27.50 रूपये प्रतिकिलो होगी। इसकी शुरूआत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

सरकार ने घटाए दो रूपये

बता दें कि सरकार ने 29.50 रूपये प्रति किलो मिलने वाले आटे में दो रूपये घटाए हैं। अभी खुला आटा 35 रूपये और ब्रांडेड आटा 40 से 55 रूपये प्रतिकिलो मिल रहा है। सरकार सस्ते आ की बिक्री नैफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और मदर डेयरी के सफल आउटलेट के माध्यम से 10 और 30 किलो की पैकिंग में करेगी। राष्ट्रीय उपभोक्ता संघ इसकी नोडल एजेंसी है। भारतीय खाद्य निगम ने केंद्रीय कोटे से ढाई लाख टन गेंहूं आंवटित किया है। सरकार का मकसद खुदरा मूल्यों को नियंत्रित करना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें