Big NewsDehradun News

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के अंदर केमिकल में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के अंदर लगी आग

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। नगरासू स्थित निर्माणाधीन टी-15 सुरंग के अंदर रसायनिक पदार्थ रखा था। जिसमें अचानक आग लग गई। वहां मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वो आग पर काबू नहीं कर पाए। जिसके बाद स्थानीय लोगों में घटना की सूचना पुलिस को दी।

मजदूरों को सुरक्षित निकाला बाहर

सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें