Haridwar NewsHighlight

अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, मौके से की 40 पेटी पटाखे बरामद

दीपावली का त्यौहार पास है। ऐसे में पुलिस की टीम अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ भी अभियान चलाए हुए है। पुलिस ने हरिद्वार के पनियाला रोड पर स्थित आबादी क्षेत्र में एक मकान में बनाए पटाखा गोदाम में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पटाखों की 40 पेटियां बरामद की है।

अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस की छापेमारी

दिवाली को लेकर पटाखा कारोबारी बड़े पैमाने पर पटाखों की खरीददारी करते हैं। कई कारोबारियों ने अनुमति लेकर आबादी से दूर पटाखों के गोदाम बनाए हैं तो कई कारोबारी ऐसे भी हैं जो अवैध रूप से आबादी में किराये में कमरा लेकर पटाखों के अवैध गोदाम बनाए हुए हैं। जो बड़े हादसे को दावत दे सकता है। पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग की टीम इनदिनों ऐसे कारोबारियों पर नजर बनाए हुए है।

मौके से की 40 पेटियां बरामद

बीते शनिवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने खुफिया विभाग की सूचना पर पनियाला रोड स्थित एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को मौके से कमरे के अंदर बनाए अवैध गोदाम से पटाखों की करीब 40 पेटी बरामद हुई है। पुलिस ने कारोबारी से पटाखों के बिल मांगे। जो वो नहीं दिखा सका। पुलिस ने पेटियां जब्त कर कोतवाली भिजवा दी है। इसके साथ ही कारोबारी को हिरासत में ले लिया है।

पटाखों की बिक्री के लिए चिन्हित किए स्थान

सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम लाल और एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक की जिसमें तय किया कि पटाखों की बिक्री भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं की जाएगी। इसके साथ ही पटाखों की बिक्री खुले स्थानों पर नहीं करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने तय किया की इसके लिए मोतीचूर मैदान, ऋषिकुल मैदान, रामलीला मैदान, सूखी नदी आदि क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें