Big NewsDehradun News

सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए की कामना

रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य सम्पत्ति विभाग के अन्तर्गत स्वागती पद पर आठ संस्तुत अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्र बांटे।

सीएम धामी ने अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सम्पत्ति विभाग के अन्तर्गत स्वागती पद पर आठ संस्तुत अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सीएम धामी ने सभी नव नियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

राज्य के विभिन्न अतिथि गृहों में अपनी सेवाएं देंगे अभ्यर्थी

सीएम धामी ने कहा कि आगामी समय में सभी अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न अतिथि गृहों में अपनी सेवाएं देंगे। स्वागती द्वारा किए जाने वाले सरल एवं सौम्य व्यवहार से ही हम अतिथि देवो भव: के सिद्धांत को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी अपने कर्तव्य का पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी से पालना करें।

dehradun

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें