Dehradun NewsHighlight

मजदूरों को बनाया बदमाशों ने बंधक, ट्रैक्टर ट्रॉली लूटकर हुए फरार, मुकदमा दर्ज

देहरादून में हथियार बंद बदमाश देर रात मजदूरों को बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्राॅली लूटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बदमाशों ने बनाया श्रमिकों को बंधक

जानकारी के अनुसार कुरैशी मोहल्ला निवासी इश्तिकार ने पंवार मार्केट के पास आम के बगीचे को ठेके पर लिया हुआ है। देर रात तीन मजदूर आम के बगीचे में ही बने कमरे में सोए हुए थे। श्रमिकों ने तहरीर में बताया कि देर रात करीब एक बजे के बीच 4-5 हथियार बंद बदमाश अचानक कमरे में घुस गए। एक बदमाश के हाथ में तमंचा और दूसरों के हाथों में धारदार हथियार था।

ट्रैक्टर ट्राॅली लूटकर फरार हुए बदमाश

कमरे में घूसते ही बदमाशों ने मजदूरों के मोबाइल छीनकर रस्सियों से तीनों को चारपाई पर बांध दिया। श्रमिकों के शोर मचाने पर बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तभी बदमाश बगीचे में खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली को लूट कर फरार हो गए। सुबह वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को मजदूरों ने मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद लूट की वारदात का खुलासा हुआ।

पुलिस की टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रमिकों से घटना की जानकारी ली। तीनों मजदूर बेहट उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी डाकपत्थर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें