Big NewsUdham Singh Nagar News

मवेशी चराने गए वन गुर्जर पर बाघ ने किया हमला, झाड़ियों में छिपकर बचाई जान 

प्रदेश में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन पर दिन बाघ और तेंदुए के हमले बढ़ते जा रहे हैं। उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में मवेशी चराने गए वन गुर्जर पर बाघ ने हमला कर दिया।

वन गुर्जर पर बाघ ने किया हमला

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में मवेशी चराने गए वन गुर्जर पर बाघ ने हमला कर दिया। वन गुर्जर ने किसी तरह वहां से भागकर झाड़ियों में छुपकर अपनी जान बचाई। इस हमले में वन गुर्जर घायल हो गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

वन गुर्जर मवेशी चराने के लिए गया था जंगल

मिली जानकारी के मुताबिक हंसपुर खत्ता निवासी वन गुर्जर मो. आरिफ अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने जंगल था। इसी दौरान जंगल में बाघ ने आरिफ पर हमला कर दिया। आरिफ के हाथ पर बाघ का पंजा लगा। जिसके बाद आरिफ वहां से भागकर झाड़ियों में छिप गया और उसकी जान बच गई।

शोर मचाने पर बाघ भाग गया

मिली जानकारी के मुताबिक आरिफ पर हमला करने पर उसके दोस्तों ने शोर मचाया। जिसके बाद बाघ वापस से भागकर जंगल में चला गया। जिसके बाद साथी आरिफ को अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आरिफ को छुट्टी दे दी गई। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें