Uttarakhand Chamoli NewsBig News

बदरीनाथ दर्शन के लिए पहुंचेगी राष्ट्रपति मुर्मू, जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। आठ नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू बदरीनाथ दर्शन के लिए जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

बदरीनाथ दर्शन के लिए पहुंचेगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवंबर को बदरीनाथ दौरे पर रहेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने गुरुवार को सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू

डीएम ने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बद्रीनाथ में आवागमन रूट एवं मंदिर परिसर में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएं। हेलीपैड से साकेत तिराहे तक मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जाए। इसके साथ ही नगर पंचायत एवं मंदिर समिति को कार्यक्रम स्थल पर विशेष साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया है।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

  • सात नवंबर को राष्ट्रपति पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेगी।
  • रात्रि विश्राम राष्ट्रपति देहरादून में करेंगी।
  • राष्ट्रपति का रात्रि भोजन राजभवन में होगा।
  • आठ नवंबर को सुबह जीटीसी हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी।
  • बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी।
  • नौ नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस परेड की सलामी लेंगी।
  • इसके बाद राष्ट्रपति यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें