Big NewsUttarakhand

अब मंत्री, सांसद व विधायक नहीं करेंगे योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, जानें क्यों

उत्तराखंड में अब मंत्री, सांसद और विधायक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार का नया फरमान जारी

उत्तराखंड में अब मंत्री, सांसद, विधायक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, ज़िलाधिकारियों को आदेश भेज सभी से ब्योरा भी मांगा है।

सीएम धामी की अध्यक्षता में होंगे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रम सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होंगे। इन कार्यक्रमों में संबंधित विभागों के मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि को बुलाया जाएगा।

इस वजह से लिया गया फैसला

बता दें कि ये फैसला सीएम धामी के हर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों के कारण लिया गया है। सीएम धामी हर जिले में जाएंगे उस दौरान लोकार्पण और शिलान्यास कराए जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें