Big NewsRudraprayag News

गौरीकुंड मार्ग पर हादसा : दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर गुरुवार सुबह तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त जो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा घायल हो गया।

दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से पिता की मौत

हादसा गुरुवार सुबह तीन बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि छौड़ी में पहाड़ी से एक पेड़ आकर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बनी एक दुकान के ऊपर गिर गया। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे विक्रम लाल (58) निवासी अगस्त्यमुनि कि मौत हो गई।

हादसे में बेटा घायल

हादसे में विक्रम लाल का बेटा दीपक भी घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें