Big NewsHaldwani NewsNainital News

कालाढूंगी में पांच साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया निवाला, घर से कुछ ही दूरी पर मिला शव

नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तेंदुए ने एक पांच साल की मासूम को अपनी शिकार बना लिया। तेंदुआ मासूम को उसके आंगन से ही उठाकर ले गया। बच्ची की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

कालाढूंगी में पांच साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया निवाला

प्रदेश में तेंदुए का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आएदिन प्रदेश के किसी ना किसी जिले से तेंदुए के हमले की खबरे सामने आती रहती हैं। गुरूवार को नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तेंदुआ अपने घर के आंगन में खेल रही बच्ची को उठा ले गया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर बगीचे में पड़ा हुआ मिला।

दो घंटे की मशक्कत के बाद मिला बच्ची का शव

मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे कालाढूंगी निवासी राजेंद्र सिंह की पांच साल की बेटी गौरी अपने आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और मासूम को उठा ले गया। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। बच्ची का शव करीब दो घंटे ढूंढने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर एक बगीचे में पड़ा मिला।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें