Big NewsDehradun News

नवंबर में तापमान ने तोड़ा बीते सालों का रिकॉर्ड, दून में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

नवंबर का महीना शुरू हो गया है। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी देहरादून में नवंबर में तापमान ने बीते कुछ सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। जी हां बता दें राजधानी देहरादून में कल यानी एक नवंबर को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

नवंबर में तापमान ने तोड़ा बीते सालों का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार एक नवंबर को राजधानी देहरादून में तापमान 31.0 सेल्सियस था। जो की दूसरा उच्चतम तापमान है। इससे पहले 2016 में दो नवंबर को 31.2 सेल्सियस दर्ज किया गया था।

1952 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा

बता दें इससे 1952 में एक नवंबर को 30.6 सेल्सियस तापमान रहा था। जो अभी तक का सबसे अधिक गर्म दिन था। 1952 के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है।

ये बताई वजह

हालांकि मौसम विभाग ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में नवंबर के लिए मौसम की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। मौसम विभाग ने इसका कारण अल नीनो के प्रभाव को बताया है। जिसके कारण देश के कई हिस्सों का तापमान नवंबर में सामान्य से अधिक गर्म रहेगा। मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि नवंबर में पूरे देश में लंबी अवधि के औसत का लगभग 77 से 123 प्रतिशत के बीच बारिश हो सकती है।

दक्षिण के कुछ इलाकों, उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों और पूर्व-मध्य, पूर्व एवं उत्तर-पूर्व के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। प्रशांत और हिंद महासागरों पर समुद्र की सतह के तापमान की स्थितियों में बदलाव से भी भारतीय प्रायद्वीप का जलवायु प्रभावित होता है। इसलिए इन महासागर बेसिनों पर समुद्र की सतह की स्थितियों के विकास की सतत निगरानी की जाती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें