Big NewsUttarakhand

CM DHAMI ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बाबा केदार का स्मृति चित्र किया भेंट

सीएम पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्ट समिट की ब्रांडिंग के लिए दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम धामी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की।

CM DHAMI ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय गुजरात और अहमदाबाद दौरे के दौरान गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम धामी ने उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया।

गुजरात के सीएम को देवभूमि भ्रमण के लिए किया आमंत्रित

इस दौरान सीएम धामी ने उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें