Dehradun NewsBig News

कोविड कर्मचारियों ने किया राजभवन के बाहर प्रदर्शन, किया आत्मदाह का प्रयास

कोविड कर्मचारियों ने बीते बुधवार को राजभवन के बाहर नौकरी में सेवा विस्तार की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक भी हुई।

राजभवन के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

बता दें पिछले कुछ समय से कोविड कर्मचारी सेवा विस्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 23 अक्तूबर को कर्मचारियों ने राज्यपाल को खून से पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की थी। बुधवार को कर्मचारी अपने साथ पेट्रोल लेकर राजभवन के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आत्मदाह का भी प्रयास किया।

कर्मचारियों को पकड़कर थाने ले गई पुलिस

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस कर्मचारियों को पकड़कर थाने ले गई। कर्मचारियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में पेश किया गया। कर्मचारियों के ऊपर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई। जहां से कर्मचारियों को पर्सनल बॉन्ड पर छोड़ा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें