Gold rate today: आज सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें अपने शहर के दाम
Gold rate today: त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने और चांदी के दामों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है।
Gold rate today
बता दें कि आज बुधवार को सोने की कीमत 179 रूपये से गिरकर 60,761 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 350 रूपये घटकर 61, 700 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबार में सोने की कीमत 62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
आज चांदी की कीमत
वहीं बुधवार को चांदी वायदा 703 रूपये गिरकर 70,966 रूपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 703 रुपये या 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,966 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जिसमें 17,466 लॉट का कारोबार हुआ। चांदी भी 1,200 रुपये टूटकर 74,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
जानें अपने शहर में सोने की कीमत(Gold rate today)
दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,030 रूपये है।
मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 61,530 रूपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 61, 530 रूपये है।
चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,030 रूपये है।
बेंगलुरू में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 61, 530 रूपये है।
हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 61, 530 रूपये है।
चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 61, 680 रूपये है।
जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 61, 680 रूपये है।
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 61,580 रूपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 61,580 रुपये है।