Nainital NewsBig News

फारेस्ट के दफ्तर से ही चंदन का पेड़ काट कर ले गए तस्कर, सोता रहा चौकीदार, अब दिया जांच का दिलासा

रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज कार्यालय के परिसर में तस्कर बेशकीमती चंदन का पेड़ काटकर ले गए। घटना के प्रकाश में आने के बाद से वन अधिकारियों में खलबली मची हुई है। मामले का वन मंत्री सुबोध उनियाल ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

सालों पुराना चंदन का पेड़ काट कर ले गए तस्कर

जानकारी के मुताबिक तस्कर रामनगर के कोसी रेंज कार्यालय के परिसर से सालो पुराने चंदन के पेड़ काट कर ले गए। बता दें जिस चंदन के पेड़ को तस्कर काट कर ले गए उसे तीन साल पहले भी काटने का प्रयास किया गया था। लेकिन उस समय तस्कर सफल नहीं हो पाए और केवल एक ही तना काटकर ले गए। लेकिन इस बार तस्कर पूरा का पूरा पेड़ काटकर ले गए।

वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

हैरानी की बात ये है कि जब तस्कर पेड़ काटकर ले जा रहे थे वन अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले का वन मंत्री सुबोध उनियाल से संज्ञान लिया है। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें