तीन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश को मिला अमृत महोत्सव पुरस्कार, ये मंत्रालय भी हुए सम्मानित

मेरा माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन के साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव समारोह का भी समापन हो गया है। इस अभियान के दौरान देशभर में कई कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए गए हैं। पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए और अभियान के दौरान शीर्ष प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ तीन मंत्रालयों को आजादी का अमृत महोत्सव पुरस्कार प्रदान किए।
इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश को मिला पुरस्कार
मिली जानकारी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर, गुजरात और संयुक्त रूप से हरियाणा व राजस्थान को तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान के लिए रेल मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय को पुरस्कार प्रदान किया गया।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने इन राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और मंत्रालयों को बधाई दी। उन्होनें महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से प्रेरित आजादी का अमृत महोत्सव की 12 मार्च 2021 को शुरूआता से याद किया। उन्होनें कहा कि दांडी मार्च ने आजादी की लौ को फिर से प्रज्वलित किया, जबकि अमृत काल भारत की 75 साल पुरानी विकास यात्रा का संकल्प बन रहा है।