Haridwar NewsBig News

शादी से पहले युवती अपने चाचा के साथ हुई फरार, दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग

रुड़की से चाचा -भतीजी के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। युवती की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी। बताया जा रहा है दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के कोर्ट मैरिज कर लिए जाने की भी चर्चा हो रही है। घटना के बाद से परिजन भी असहज हो गए हैं।

युवती चाचा के साथ हुई फरार

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का अपने अविवावहित चाचा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता तय कराया था। कुछ दिन बाद युवती की शादी होनी थी। लेकिन युवती शादी से राजी नहीं थी। शादी से कुछ दिन पहले युवती घर से फरार हो गई।

दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग

मंगलवार सुबह युवती घर में नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद पता चला की चाचा भी घर से गायब है। परिजनों ने पूरी जानकारी जुटाई तो दोनों के बीच चल रहे प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी मिली। घटना के बाद से ही परिजन असहज हैं। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। उसके चाचा से ही उसके प्रेम संबंध थे। पुलिस दोनों की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उनकी लोकेशन का पता लगा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें