Dehradun NewsBig News

बोर्डिंग स्कूल में नौवीं की छात्रा ने लगाया मौत को गले, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में नौवीं की छात्रा ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। छात्रा के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी मां से जुडी कई बातें लिखी थी।

नौवीं की छात्रा ने लगाया मौत को गले

घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। मृतक छात्र की पहचान वाणी (14) पुत्री बबीता निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। वाणी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर दून गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थी। जानकारी के मुताबिक वाणी की मां गाजियाबाद की ही एक निजी कंपनी में काम करती है।

छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है देर रात वाणी अन्य छात्राओं से पहले ही अपने कमरे में चली गई थी। इस बीच छात्राओं ने देखा कि वाणी अपने कमरे में भी नहीं है। इस पर उन्होंने उसकी खोज शुरू की। छात्रों ने देखा की बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है और अंदर से कुछ आवाज भी नहीं आ रही है। आनन-फानन में छात्रओं ने हॉस्टल प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

गरम पट्टी से फंदा बनाकर लगाया मौत को गले

हॉस्टल के कर्मचारियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह दंग रह गए। वाणी गरम पट्टी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। हॉस्टल प्रबंधन ने उसे नीचे उतारकर पास के ही एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने किया सुसाइड नोट बरामद

पुलिस की टीम ने छात्रा के कमरे में छानबीन की तो उसकी कॉपी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया। उसने सुसाइड नोट में अपनी मां के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं। जिसे देखने के बाद पुलिस इसे पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर ही आत्महत्या करना मान रही है।

आनन फानन में देहरादून पहुंची मृतका की मां

बताया जा रहा है छात्रा की मां अपने पति से अलग रहती हैं और वही उसके लिए खर्च आदि हॉस्टल में भेजती थीं। सूचना मिलने पर आनन-फानन में छात्रा की मां देहरादून पहुंची। छात्रा की मां की मौजूदगी में मृतका का पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें