Big NewsUttarakhand

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, IPS अमित सिन्हा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

शासन ने उत्तराखंड पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा बदलाव किया है। अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है।

IPS अमित सिन्हा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बता दें आईपीएस अमित सिन्हा इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार भी संभालेंगे। अभी तक विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी आईपीएस अभिनव कुमार के पास थी।

शासन ने आदेश किया जारी

मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से फिलहाल अभी तक आईपीएस अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें