Dehradun NewsHighlight

झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले फरार आरोपियों के घर बजा मुनादी का ढोल, कुर्की का नोटिस किया चस्पा

देहरादून पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराकर फरार चल रहे आरोपियों के घर पर कुर्की की कार्रवाई के नोटिस चस्पा किए हैं। आरोपियों के घर ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी कराई गई।

आरोपियों के घर किया नोटिस चस्पा

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक छह फरवरी को मोबिन अहमद निवासी भगत सिंह कॉलोनी ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि असद खान निवासी वाणी विहार बिना अनुमति के अवैध तमंचा के साथ उसके घर में घुसा। असद ने उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। उसने असद को घर पर ही पकड़ रखा है।

झूठा मुकदमा कराया था दर्ज

पुलिस की टीम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले को लेकर दूसरे पक्ष के शाहिद अहमद निवासी भगत सिंह कॉलोनी ने मुकदमा दर्ज कराया कि मोबिन, मोइनुद्दीन ने असद खान को अपने घर में बंदी बनाया हुआ है। इसके साथ ही उसके साथ मारपीट भी की।

जांच में हुआ खुलासा

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया की मुकदमे की निष्पक्ष जांच के लिए दो टीमें गठित की गई।

जांच में पता चला कि मोबिन ओर उसकी पत्नी शायदा ने षडयंत्र के तहत शाहिद अहमद के बेटे असद को झूठे केस में फंसाने की रंजिश रखते हुए अवैध तमंचा दिखवाकर झूठा मुकदमा पंजीकृत कराया था। मामले में आरोपी पति पत्नी मोबिन और शायदा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें