Nainital NewsBig News

न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का आगाज, हजारों की तादाद में शामिल हुए स्कूली बच्चे

हल्द्वानी में भी आज से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल महाकुंभ में क्षेत्र के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।

न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का आगाज

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेलों से जुड़ना बेहद आवश्यक है। गांव के प्रतिभावान बच्चे इस खेल महाकुंभ के माध्यम से सर्वोच्च शिखर में जाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए ऐसे आयोजनों के लिए खेल विभाग बधाई का पात्र है।

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राज्यपाल ने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें खेल महाकुंभ के आयोजन में हजारों की तादात में स्कूली बच्चे शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और खेल मंत्री रेखा आर्य ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

30 दिसंबर तक चलेगा खेल महाकुंभ

बता दें खेल महाकुंभ 31 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें पहले न्याय पंचायत स्तर के खिलाड़ी फिर ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और फिर प्रदेश स्तर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें