National

मेरा फोन ले जाओ, मुझे फर्क नहीं पड़ता, राहुल गांधी ने अलर्ट मैसेज पर कहा, देश में राजा की पावर किसी और के पास

विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें फोन और ईमेल पर एप्पल की तरफ से अलर्ट आया है। जिसमें चेतावनी दी गई है कि उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा मेरा फोन ले जाओ, मैं दे देता हूं अपना फोन, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन हम नहीं झुकेंगे, हम लड़ते रहेंगे।

राजा की पावर किसी और के हाथ में है

राहुल गांधी ने बीजोपी के नेताओं पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की आत्मा अडानी में है। सच तो यह है कि राजा, राजा नहीं है, पावर किसी और के हाथ में है। उन्होनें कहा कि अभी नंबर-1 पर अडानी, नंबर-2 पर पीएम और नंबर-3 पर अमित शाह है।   

नरेंद्र मोदी जी की आत्मा अडानी में- राहुल

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी जी की आत्मा अडानी में है। तोता कहीं बैठा और राजा कहीं बैठा है। काफी समय से पूरा विपक्ष राजा पर अटैक कर रहा था, लेकिन हकीकत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है। पॉवर किसी और के हाथ में है। अडानी जी के हाथ में है। जैसे ही हम अडानी को टच करते हैं वैसे ही ईडी, सीबीआई, इंटेलिजेंस एजेंसी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें