UttarakhandBig News

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार : आसमान छू रहे प्याज के दाम, जनता हुई बेहाल

त्योहारी सीजन से पहले ही प्याज के भाव ने जनता को रुलाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में भी प्याज 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। जिससे आम जमता की जेब में खासा प्रभाव पड़ा है।

आसमान छू रहे प्याज के दाम

बता दें आवक घटने से प्याज के दामों में अभी और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। प्याज के साथ ही लहसुन और टमाटर के दाम भी बढ़ने लगे हैं। गढ़वाल और देहरादून में प्याज 80 से 100 रुपए तक बेची जा रही है। जबकि कुमाऊं क्षेत्र में प्याज दो कैटेगरी में बेची जा रही है।

प्याज के भाव ने जनता को रुलाया

छोटी प्याज की कीमत 70-80 रुपए प्रति किलो है तो वहीं बड़े साइज की प्याज के दाम 90-100 रुपए प्रति किलो तक बेची जा रही है। दीपावली से पहले प्याज के भाव ने रुलाना शुरू कर दिया है। जहां कुछ समय पहले तक प्याज 20 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। वहीं अब प्याज की कीमत ने आसमान छू लिया है।

प्याज के बढ़ते दामों के चलते बिगड़ा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में प्याज के दामों में हुई अचानक बढ़ोतरी के चलते लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। जिससे लोग परेशान हैं। नवरात्र और श्राद्ध के समय प्याज की बिक्री धीमी होने के बाद प्याज के अचानक बढ़े दामों से ग्राहक परेशान हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें