देश में सोना और चांदी हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम
त्योहारी सीजन चल रहा है। बाजारों में खरीदारी की जा रही है। इस बीच लोग सोना चांदी खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि सोना और चांदी की कीमत इन दिनों देश में बढ़ चुकी हैं।
सोने की कीमत में उछाल
वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 19 रूपये के उछाल के साथ दर्ज हुई है। सोने की कीमत बढ़कर 61,175 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंड पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 19 रूपये या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,175 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 14,824 लॉट का कारोबार हुआ है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.33 प्रतिशत बढ़कर 2,005.00 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी की कीमत में उछाल
वहीं वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 516 रूपये उछलकर 72,233 रूपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 516 रूपये या 0.72 प्रतिशत से बढ़कर 18,241 लॉट में 72, 233 रूपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 1.39 प्रतिशत बढ़कर 23.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
हर शहर में सोने के अलग भाव
वहीं आपको बता दें कि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हैं।
दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,110 रूपये है।
मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,400 रूपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,400 रूपये है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,4000 रुपये है।
चेन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,560 रुपये है।
चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,550 रुपये है।
जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,550 रुपये है।
हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,400 रुपये है।
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 62,450 रुपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,550 रुपये है।