Big NewsRudraprayag News

बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, एक दिन में 21106 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम में इन दिनों बाबा केदार के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। बीते रविवार को 21106 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। जो इस सीजन में बीते चार महीने में एक दिन में सबसे अधिक है।

केदारनाथ धाम में एक दिन में 21106 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बता दें केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद से अभी तक दर्शनार्थियों का आंकड़ा 18 लाख 58 हजार से अधिक पहुंच चुका है। रविवार को 21106 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। दोपहर तक मंदिर परिसर से लेकर मंदिर मार्ग से होते हुए संगम से हाट बाजार तक लंबी लाइन लगी रही।

15 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बता दें भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 15 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर बंद किए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी।

श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब

जानकारी के अनुसार बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जून के बाद यह पहला मौका है जब केदारनाथ में एक दिन में 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिस तरह से धाम में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं इससे उम्मीद है कि श्रद्धालुओं का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें