Big NewsHaridwar News

शादीशुदा हेड कांस्टेबल ने सिपाही प्रेमिका के कमरे में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून साइबर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल नरेश ने अपनी प्रेमिका के कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल नरेश चंद की प्रेमिका भी आरक्षी है। जो रुड़की सीपीयू में तैनात है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादीशुदा हेड कांस्टेबल ने सिपाही प्रेमिका के कमरे में की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार नरेश चंद निवासी प्रेमनगर वर्तमान में साइबर थाना देहरादून में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात था। नरेश का देहरादून निवासी रुड़की में तैनात एक महिला आरक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले महिला आरक्षी के परिजनों ने उनकी सगाई कही और तय कर दी थी। जिसे लेकर नरेश परेशान था।

प्रेमिका पर शादी नहीं करने का बना रहा था दबाव

नरेश अपनी प्रेमिका पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है शनिवार को नरेश थाने से बिना किसी को कुछ बताए लापता हो गया और अपना फोन भी ऑफ कर दिया। साइबर थाने के अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल के परिजनों से इसकी जानकारी ली। लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस ने नरेश की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली।

कॉल डिटेल खंगालने पर हुआ खुलासा

नरेश की लोकेशन रुड़की के बीएसएम तिराहे पर मिली और सीडीआर में महिला सिपाही से लंबी बातचीत भी मिली। पुलिस अधिकारियों ने महिला सिपाही से जानकारी ली तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का पता चला। रविवार शाम गंगनहर कोतवाली की टीम भी बीएसएम तिराहे पर पहुंची।

प्रेमिका के कमरे में जाकर लगाया मौत को गले

पुलिस की टीम ने महिला सिपाही के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस की टीम दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी तो नरेश का शव कमरे की छत पर कुंडी से लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जानकारी नरेश के परिजनों को दी।

नरेश के पास भी थी महिला सिपाही के कमरे की चाबी

जानकारी के मुताबिक नरेश का महिला सिपाही के कमरे में आना जाना लगा रहता था। महिला सिपाही के अलावा नरेश के पास भी महिला सिपाही के कमरे की एक चाबी थी। शनिवार को नरेश महिला सिपाही से मिलने रुड़की आया था। लेकिन वह उसे रुड़की में नहीं मिली। जिसके बाद नरेश कमरे का ताला खोलकर मौत को गले लगा लिया।

प्रेमिका से शादी से परेशान होकर उठाया ये कदम

जानकारी के अनुसार एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि नरेश पहले से शादीशुदा था। उसका महिला आरक्षी के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला सिपाही कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रही थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि उसने प्रेमिका की शादी से परेशान होकर ये कदम उठाया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें