Dehradun NewsHighlight
Uttarakhand news: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, 30 लाख की हेरोइन की खेप समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Uttarakhand news in Hindi: नशे के खिलाफ देहरादून पुलिस (Dehradun Police) अभियान चलाये हुए है। सहसपुर पुलिस की टीम ने हेरोइन की खेप लेकर देहरादून पहुंचे शाहजहांपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दो तस्कर गिरफ्तार
Dehradun police ने तस्करों के कब्जे से 300 ग्राम की हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की खेप की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। आरोपियों की पहचान अफरोज (51) और अनीस (50) निवासी तिलहर शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
बरेली से खरीदकर लाए थे आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हेरोइन को बरेली से खरीदकर देहरादून के हॉस्टल एवं कॉलेजो के छात्रों को बेचने के लिए लाए थे