National

केरल बम विस्फोट के बाद गृह मंत्री शाह एक्टिव, NIA और NSG को दिए जांच के आदेश   

केरल में कोच्चि में कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके में 36 लोग घायल और 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। इस ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड में आ गए हैं।

गृह मंत्री शाह ने दिया आदेश

 गृह मंत्री शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीमों को केरल भेजने और जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं उन्होनें केरल के सीएम से फोन में बातचीत कर राज्य के हालात का जायजा लिया।

एक घंटे में हुए कई धमाके

बता दें कि जिस समय केरल के कोच्चि जिले में कलामासेरी इलाके में यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी उस दौरान कई विस्फोट हुए। पहला विस्फोट करीब 9 बजे हुआ और उसके बाद एक घंटे में कई धमाके हुए।

NSG की आठ सदस्यीय टीम केरल रवाना

वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामाग्रियों को इकट्ठा करने और जांच करने के लिए एक बम निरोधक इकाई को दिल्ली से केरल के लिए रवाना कर दिया है। बम विस्फोट की जांच के लिए एक अधिकारी समेत NSG की आठ सदस्यीय टीम केरल जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें