National
केरल के एर्नाकुलम में एक के बाद एक धमाके, 36 लोग घायल, 1 की मौत

केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में भीषण ब्लास्ट हुआ। इसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि धमाका उस समय हुआ जब कई लोग कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा में जुटे थे।
सभी अस्पतालों को किया अलर्ट
जानकारी सामने आई है कि पहला धमाका करीब 9 बजे हुआ उसके बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए। घटना की जांच के लिए एनआईए और एनएसजी की टीमें केरल रवाना हो गई हैं।जिस समय हादसा हुआ उस समय करीब दो हजार लोग जुटे थे। वहीं केरल के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।
प्रारंभिक जांच में IED उपकरण का इस्तेमाल
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 36 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में इस ब्लास्ट में IED उपकरण की बात सामने आई है। घटना की जांच की जा रही है।