Dehradun NewsBig News

सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम सख्त, मंडी पर की छापेमारी, बिल्डर पर एक लाख का जुर्माना

सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक बार फिर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर निगम की टीम ने निरंजनपुर मंडी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो व्यापारियों से 12 बोरी पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान जब्त किए।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम सख्त

शनिवार को छापेमारी करने गई टीम ने दो व्यापारियों से 12 बोरी पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान जब्त किए। इस दौरान दोनों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि निरंजनपुर मंडी में दो स्थानों पर फुटकर व्यापारियों की ओर से धड़ल्ले पॉलिथीन बेची जा रही थी

15-15 हजार का लगाया जुर्माना

दोनों व्यापातोयों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। व्यापारी अकबर अली और अफजल अली पर 15-15 हजार का जुर्माना लगाया गया है। दोनों से 12 बोरी पॉलिथीन और अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के समान जब्त किए हैं।

नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह दोनों मंडी में गुप्त रूप से अलग-अलग दिन अलग-अलग स्थान पर पॉलिथीन बेचते थे। निगम की इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बिल्डर पर लगाया एक लाख का जुर्माना

इसके साथ ही मोहल्ले और सोसाइटी का दूषित पानी बगैर ट्रीटमेंट किए नदियों में डाला जा रहा है। इसका भी नगर निगम ने संज्ञान लिया है। इस दौरान टीम ने कैपिटल हाइट सोसाइटी में छापा मारा। छापेमारी में पाया गया कि सोसायटी का सीवर और दूषित पानी सीधे नाली और सिंचाई विभाग की गूल में डाला जा रहा है।

एक हफ्ते के अंदर समाधान करने की दी चेतावनी

नगर निगम की टीम ने कैपिटल हाइट सोसायटी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के अंदर समाधान नहीं किया गया तो फिर से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें