Big NewsDehradun News

अब 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी, देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना का निर्माण हुआ शुरू

मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। देहरादून-मसूरी के बीच आवागमन के लिए रोपवे की सुविधा जल्द ही मिलने वाली है। साल 2026 तक देहरादून-मसूरी रोपवे बनकर तैयार हो जाएगा।

देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना का निर्माण हुआ शुरू

साल 2026 तक देहरादून-मसूरी के बीच रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। बता दें कि फाइएल इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाले मसूरी स्काई कार कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने दोनों नगरों के बीच रोपवे परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।

विश्व के पांच सबसे लंबे मोनो-केबल रोपवे सिस्टम में से होगा एक

आपको बता दें कि लंबाई के नजरिये से देहरादून-मसूरी रोपवे दुनिया के पांच सबसे लंबे मोनो-केबल रोपवे सिस्टम में से एक होगा। इस परियोजना की कुल लागत 300 करोड़ रुपये है। मिली जानकारी के मुताबिक 5.5 किमी लंबी ये रोपवे परियोजना दो चरण में बनाई जा रही है। जिसका काम भी शुरू हो गया है।

15 मिनट में दून से पहुंच जाएंगे मसूरी

इस रोपवे के बनने के बाद दून से मसूरी केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे। साल 2026 तक रोपवे परियोजना का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद देहरादून और मसूरी की दूरी केवल 15 मिनट की रह जाएगी। बता दें कि देहरादून से मसूरी की दूरी सड़क मार्ग से 33 किमी है। डेढ़ घंटे का समय लगता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें