Big NewsUttarakhand

उद्यान घपले की CBI जांच के फैसले का किया भाजपा ने स्वागत, कहा जीरो टॉलरेंस की नीति पर हो रहा काम

भाजपा ने उद्यान प्रकरण को लेकर स्पष्ट किया है कि पार्टी हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत करती हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी किसी भी जांच के लिए तैयार है। भाजपा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है ।

भाजपा ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सरकार करवाए या न्यायालय, सभी जांच का स्वागत पार्टी करती है। भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नही किया जाना चाहिए। इस प्रकरण पर सरकार द्वारा पहले ही एसआईटी जांच एवं प्रकरण के आरोपी निदेशक का निलंबन भी किया गया है ।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर हो रहा कार्य

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बागवानी प्रकरण को लेकर कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करती है। पार्टी का मानना है कि राज्य में किसी भी तरह छोटे से छोटे भ्रष्टाचार की गुंजाइश बर्दाश्त नही की जानी चाहिए। वर्तमान मे किसी भी मामले मे जरा सा भी संदेह होने पर जांच की जा रही है।

भाजपा पारदर्शी शासन की पक्षधर रही है : भट्ट

बागवानी प्रकरण पर कांग्रेस की ओर से किए प्रदर्शन को भी भट्ट ने नौटंकी बताया। भट्ट ने कहा कांग्रेस के नेता अनेक मामलों मे जांच का सामना कर रहे हैं। पहले मामले दबा दिये जाते थे और घोटालों को सरकार का सरंक्षण प्राप्त होता था। लेकिन अब सरकार ऐसे मामलों मे आगे बढ़कर जांच करा रही है। भाजपा पारदर्शी शासन की पक्षधर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें