Big NewsPithoragarh News

गंगोलीहाट का जवान जम्मू में शहीद, गांव में दौड़ी शोक की लहर

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट का लाल दीपक सिंह सुगड़ा (28) पुत्र मोहन सिंह जम्मू में शहीद हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद से गांव में शोक की लहर है।

गंगोलीहाट का जवान जम्मू में शहीद

जानकारी के मुताबिक दीपक जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात थे। दो हफ्ते पहले ही वह छुट्टी पूरी कर अपनी यूनिट में गए थे। नायक दीपक सिंह की इंटर तक की पढ़ाई चौरपाल से हुई थी। वह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार दीपक दो बार पैरा स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग ले चुके हैं। लेकिन पैर में चोट आने के कारण उन्हें वापस यूनिट भेज दिया गया।

तीन महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत

बता दें तीन महीने पहले ही शहीद जवान दीपक (29) की पत्नी हिमानी (24) की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।दीपक अपने पीछे अपने एक साल के बेटे और अपनी मां कौशुली देवी (54) को छोड़ गए हैं। उनका बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है। दीपक के पिता मोहन सिंह की भी चार साल पहले मौत हो चुकी है।

गांव में दौड़ी शोक की लहर

शहीद दीपक सिंह के दो भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर अभी उनकी मां को अभी नहीं दी गई है। जवान के शहादत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। इस संबंध में एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें