UttarakhandBig News

31 अक्टूबर से होगा खेल महाकुंभ का आगाज, जानें इस बार क्या है खास

उत्तराखंड में इस बार खेल महाकुंभ 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए खेल विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस बार खेल महाकुंभ न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। ताकि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र से भी खेल प्रतिभाएं उभर कर आ सकें।

31 अक्टूबर से होगा खेल महाकुंभ का आगाज

बता दें उत्तराखंड में हर साल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। इस बार खेल महाकुंभ का आगाज 31 अक्टूबर से होगा। खास बात यह है कि इस बार खेल महाकुंभ न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। ताकि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र से भी खेल प्रतिभाएं उभर कर आ सकें।

4 लाख के करीब खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

खेल महाकुंभ में इस बार प्रदेश भर से तकरीबन चार लाख के करीब खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें जिसमें न्याय ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी। लेकिन इस बार खेल महाकुंभ इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2024 में उत्तराखंड में 38वे राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जाने हैं।

न्याय पंचायत स्तर के विजेता भी होंगे सम्मानित

उसमें भी उत्तराखंड का अच्छा प्रतिनिधित्व हो सके इसलिए बड़े स्तर पर खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पहली बार न्याय पंचायत स्तर पर पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत धनराशि भी दी जाएगी। इतना ही नहीं इस बार विभाग द्वारा पुरस्कारों की धनराशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

बढ़ाई गई पुरुस्कार धनराशि

बता दें इस बार ब्लॉक स्तर पर पहला स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 500 रुपए, दूसरे स्थान वाले को 400 रुपए ओर तीसरे स्थान पर रहने वाले को 300 रुपए की धनराशि दी जाएगी। वहीं राज्य स्तर पर पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को भी 1500 रुपए,1000 रुपए और 700 रुपए की धनराशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।

तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि खेल महाकुंभ का आयोजन 31 अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक किया जाएगा। जिसके लिए विभाग को पूरी तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही महाकुंभ के व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें