Dehradun NewsBig News

Dehradun news: चार नवंबर को इस जगह लगने जा रहा है धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

Dehradun news: अपने बयानों और चमत्कार को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चार नवंबर को देहरादून में एक दिवसीय दिव्य दरबार लगाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

बता दें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चार नवंबर को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय दिव्य दरबार लगाएंगे। जिसमें करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। सीएम धामी दरबार में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे।

प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू (Baba Bageshwar in Dehradun)

दिव्य दरबार को लगाए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। देहरादून में बाबा बागेश्वर धाम (Baba Bageshwar in Dehradun) धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार लगाने की सूचना मिलने के बाद से ही खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। बता दें धीरेन्द्र शास्त्री पूर्व में दो बार उत्तराखंड आ चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें