Haridwar NewsBig News

जागरण कराने के नाम पर फर्जी रसीद काटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

रुड़की में वाल्मीकि जयंती के नाम पर जागरण कराने के नाम पर फर्जी रसीद काटने वाले दो शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस को चंदे की रसीद बुक और नगदी भी बरामद हुई है।

फर्जी रसीद काटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान सुशील कुमार और कुंवरपाल निवासी मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई है। एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सबसे पहले दोनों ठग तहसील कार्यालय और खाद्य पूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों से जागरण के नाम पर गुमराह करके रसीद काटी।

रसीद काटने पहुंचे थे एस पी देहात कार्यालय

एसपी देहात ने बताया कि इसके बाद दोनों रसीद काटने एस पी देहात कार्यालय पहुंचे। एस पी देहात कार्यालय में तैनात स्टाफ के कर्मियों को दोनों पर शक हुआ। पुलिस कर्मियों को दोनों पर शक हुआ तो उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।

रोजगार न होने के चलते करते थे ठगी

एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि सिविल लाइन कोतवाली ले जाकर दोनों से सख्ती से पूछताछ की। जहां उन्होंने बताया की उनके पास कोई रोजगार नहीं है। जिसके चलते अपने परिवार को पालने के लिए वह फर्जी रसीदों का सहारा लेते हैं।

जारी है आरोपियों से पूछताछ

पकड़े गए दोनों शातिरो ने बताया कि वह बेरोजगार हैं। इसी के चलते वह जागरण के नाम पर फर्जी रसीद काट रहे थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों शातिरो से पूछताछ कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें