Big NewsUttarakhand

कल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, बद्री-केदार और गंगोत्री धाम के करेंगे दर्शन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। दर्शन करने के बाद वो देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। बता दें उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद ये राज्य में उनकी पहली यात्रा होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वो पहले गंगोत्री धाम जाएंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे।

बद्री-केदार और गंगोत्री धाम के करेंगे दर्शन

भगवान बद्री विशाल के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून स्थित राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें