HighlightHaridwar News

पटवारी और AE/JE भर्ती पेपर लीक प्रकरण, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और AE/JE भर्ती पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। जिस वजह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

पेपर लीक प्रकरण का फरार आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में कनखल थाने में 12 जनवरी को आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ऋतु चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बार-बार बदल रहा था आरोपी अपने ठिकाने

नामजद हुए आरोपियों की पूर्व में हुई गिरफ्तारी हो चुकी थी। मंगलवार को एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार उर्फ अनिल ओजस्वी निवासी गाडूवाला थाना फतेहपुर के रूप में हुई। अनिल बार बार अपने ठिकाने बदल रहा था।

25 हजार का इनामी अरेस्ट

गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किए गए थे। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। मंगलवार को कनखल पुलिस ने अपनी तकनीकी टीमों की मदद से आरोपी को रावली महदूद ब्रह्मपुरी से गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें