Haridwar NewsHighlight

नेहरू स्टेडियम में रावण दहन की तैयारियां पूरी, बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वाड ने खंगाला मेला क्षेत्र

दशहरा आज यानी 24 अक्टूबर को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। दशहरा के दिन रावण दहन कर असत्य पर सत्य की विजय का पर्व मनाया जाता है। रावण दहन को लेकर रूड़की के नेहरु स्टेडियम में भी पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।

बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वाड ने खंगाला मेला क्षेत्र

हरिद्वार पुलिस ने रावण दहन की तैयारी को लेकर बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बारीकी के साथ नेहरु स्टेडियम को खंगाला।

रावण दहन के दौरान शांति बनाए रखने की अपील

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शाम को पांच से छह बजे के बीच रावण दहन किया जायेगा। मेले में आने वाले सभी लोगों से अपील की गई है कि रावण दहन के वक्त शांति व्यवस्था बनाए रखे।

नेहरू स्टेडियम में भारी पुलिस फोर्स तैनात

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया की स्टेडियम में बड़ी संख्या में रावण दहन के वक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस की मदद से शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा पर्व को संपन्न कराया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें