Pauri Garhwal NewsBig News
दशहरा पूजा के लिए नदी किनारे गया युवक स्नान के दौरान बहा, तलाश जारी

श्रीनगर में दशहरा पूजा के लिए नदी किनारे गया युवक नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पाकर एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर युवक का रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है।
स्नान के दौरान युवक नदी में बहा
युवक की पहचान अनिल (45) पुत्र स्व. लक्ष्मण निवासी नर्सरी रोड बाल्मिकी मौहल्ला श्रीनगर के रूप में हुई। अनिल सुबह आठ बजे अपने परिवार और क्षेत्र के लोगों के साथ दशहरा पूजा के लिए नैथना पुल के पास नदी किनारे गया हुआ था।
युवक की तलाश जारी
अनिल नदी में नहाने के लिए उतरा था। लेकिन तैरते-तैरते वह पानी के तेज बाहव में आकर डूब गया। अनिल के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर तत्काल एसडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल युवक का रेस्क्यू जारी है।